दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 अधिकारियों के तबादले


दुर्ग । दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत पदमनाभपुर, कुम्हारी, पाटन और यातायात विभाग में नई पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के अनुसार पाटन थाना प्रभारी रहे निरीक्षक राजेश मिश्रा को पदमनाभपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पदमनाभपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद रूसिया को कुम्हारी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक युवराज साहू को यातायात विभाग से हटाकर पाटन थाना प्रभारी बनाया गया है। रिजर्व केंद्र दुर्ग में पदस्थ निरीक्षक ओम प्रकाश पटेल को यातायात की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे को कुम्हारी थाना प्रभारी से हटाकर यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।

एसपी विजय अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *