दुर्ग में पति ने पत्नी और सास-ससुर पर किया जानलेवा हमला!

दुर्ग । दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसकी बहनों पर कटर से हमला कर दिया। यह घटना पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों के कारण हुई।

प्रियंका गेंड्रे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन खुशबू गेंड्रे ने पिछले साल होमेंद्र बंजारे से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते खुशबू अपने मायके में रहने लगी।

घटना वाले दिन होमेंद्र अपनी पत्नी को वापस घर ले जाने के इरादे से ससुराल पहुंचा। जब खुशबू ने उसके साथ जाने से मना कर दिया, तो गुस्से में आकर उसने कटर से हमला कर दिया। इस हमले में खुशबू समेत प्रियंका और उनकी एक अन्य बहन भी घायल हो गईं।

पुलिस ने आरोपी होमेंद्र बंजारे के खिलाफ धारा 109, 115, 296, 333, 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *