
रायगढ़ । रायगढ़ में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने वन विभाग के रेंजर पी.पी. वस्त्रकार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रेंजर वन भूमि को आबादी घोषित करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।
खरसिया के ग्राम खड़गांव निवासी बजरंग सिदार ने एसीबी को इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया और वन विभाग के कार्यालय में रेंजर को घूस लेते हुए पकड़ा। फिलहाल, मामले में एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।