
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के साल्हेवारा के राजभर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेत में काम कर रहे 37 वर्षीय भारत पोचे की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के संदेह में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
भारत पोचे खेत में काम करने गया था, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और खेत की ओर पहुंचे, जहां उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसने मौके से कैंची बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, भारत के गर्दन पर कैंची से कई वार कर उसकी हत्या की गई है। साल्हेवारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। जांच के बाद हत्या की वजह सामने आएगी।