
रायपुर । रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में एक दर्दनाक घटना घटी। यहां तैनात एक निरीक्षक ने खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से पुलिस मुख्यालय में हडकंप मच गया।
मृतक निरीक्षक का नाम अशोक सिंह बताया गया है, जो मूलतः दुर्ग के रहने वाले थे। वह 22वीं बटालियन से जुड़े हुए थे और पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर 3 के सुरक्षा में तैनात थे।
घटना की सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि निरीक्षक ने यह कदम क्यों उठाया।
