
रायपुर । रायपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय बृजेंद्र श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रीवास्तव के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके कार्य चिरस्थाई रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।