
रायपुर । दिल्ली में आज भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें संगठन चुनाव को लेकर जिला अध्यक्ष के नामों को फाइनल किया जाएगा। इस बैठक में तीन नाम का पैनल बनाकर जातिगत समीकरण के आधार पर चयन हुआ है। इसके अलावा, 50 स्थगित किए गए मंडलों पर चुनाव करने पर चर्चा होगी।
बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, संगठन चुनाव निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख, पर्यवेक्षक मधुसूदन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हैं।
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। संभावना है कि प्रदेश में 15 जनवरी के बाद निकाय, पंचायत चुनाव हो सकते हैं। 31 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा, और 6 जनवरी तक नया नाम जुड़वाने और हटाने का काम होगा।