भिलाई में अस्पताल के चेंजिंग रूम का वीडियो वायरल: कर्मचारी निलंबित, एफआईआर की मांग

भिलाई । भिलाई शहर के एक अस्पताल में चेंजिंग रूम का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यहां इंटर्न और नर्सिंग स्टॉफ का कपड़े बदलने के दौरान वीडियो बनाया गया था। इसकी जानकारी जब अस्पताल के प्रबंधन को लगी तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरोपी कर्मचारी को काम से निलंबित कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह घटना बीएसपी के सेक्टर 9 के अस्पताल में हुई है। यहां इंटर्न और नर्सिंग स्टॉफ कपड़े चेंज कर रहे थे, इसी दौरान अस्पताल में ठेके में काम कर रहे कर्मचारी अस्पताल के रोशनदान से वीडियो बना रहा था। इसकी नजर जब स्टॉफ को पड़ी तो स्टॉफ ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया और इसकी सूचना अस्पताल में दी।

घटना की सूचना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्टॉफ नर्स ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को काम से निलंबित कर दिया। इसके बाद यूनियन लीडर ने हॉस्पिटल प्रबंधन से बात की और मामले पर एफआईआर करवाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *