
दुर्ग । दुर्ग में कुम्हारी टोल प्लाजा के पास एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने गाय और अन्य जानवरों के खाल से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया है। इस कार्रवाई में कुम्हारी थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। हालांकि, इस दौरान पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। यह कार्रवाई अवैध जानवरों की खाल की तस्करी को रोकने के लिए की गई है।