
दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ है। गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS में उनका निधन हो गया था।
प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेताओं और सगे-संबंधियों ने उनको श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह को कांग्रेस मुख्यालय में भी श्रद्धांजलि दी गई।