पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, कांग्रेस ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।”

इस बीच, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज रात ही कर्नाटक से दिल्ली रवाना हो रहे हैं। कांग्रेस के कल के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। प्रियंका गांधी भी दिल्ली के एम्स पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *