
बलरामपुर । बलरामपुर जिले के एक मिडिल स्कूल में छात्राओं ने उर्दू शिक्षक मोहम्मद शहीद पर गुड टच, बेड टच और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बलरामपुर जिले की सनवाल पुलिस भी मामले की जांच कर रही है और शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।