
दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने अपना केसरी लॉज एवं केसरी लॉज में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर दबिश दी और 29 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। इन व्यक्तियों में महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के निवासी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई है।
लॉज में ठहरे व्यक्तियों की जांच की गई और पाया गया कि लॉज मैनेजरों ने बाहरी लोगों को लॉज में आश्रय दिया था, लेकिन इसकी कोई सूचना थाना छावनी में नहीं दी गई थी।
लॉज से पकड़े गए 29 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ धारा 128 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। लॉज मैनेजरों के खिलाफ भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है और उन्हें जेल दाखिल किया गया है।
