जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई: रायपुर और दुर्ग में गो गैस प्लांट में छापेमारी

दुर्ग । जीएसटी विभाग ने आज रायपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। दर्जनभर अधिकारियों की टीम ने गो गैस के सिलतरा स्थित प्लांट में रेड मारी है। यहां अधिकारी गेट में ताला जड़कर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के फेस टू स्थित गो गैस के वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट में आज जीएसटी की टीम ने दबिश दी है। अधिकारियों की टीम ने प्लांट के गेट में ताला लगवाकर दस्तावेजों की जांच शुरू की।

मौके पर पहुंची लल्लूराम डॉट कॉम को जीएसटी की टीम ने बताया कि प्लांट में फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि प्राइवेट गो गैस के जिस वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट में जीएसटी की टीम ने दबिश दी है, वह एक प्राइवेट प्लांट है। जब क्षेत्र इंडेन गैस का सरकारी प्लांट नहीं था, तब यहां इंडेन के गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग होती थी, लेकिन इंडेन का सरकारी वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट मांढर के समीप बनने के बाद इस प्लांट में भारत गैस के सिलेंडरों की रिफिलिंग होने लगी। साथ ही जब भारत गैस का भी तिल्दा के समीप सरकारी वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट बनने के बाद यहां प्राइवेट गो गैस के सिलेंडरों की रिफिलिंग का काम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *