रायपुर: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की कमी, रेलवे ने कोच कम करने का किया विचार

रायपुर । रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की कमी के कारण रेलवे ने कोच की संख्या कम करने का विचार किया है। ट्रेन में 16 कोच हैं, लेकिन इसमें केवल 30 से 35 प्रतिशत ही यात्री सफर कर रहे हैं।

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि आठ कोच कम होने से वंदे भारत एक्सप्रेस को पर्याप्त संख्या में यात्री मिलने लगेंगे। रायपुर स्टेशन से विशाखापट्टनम के लिए एक दिन में वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक नियमित एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं।

इनमें समता एक्सप्रेस में एसी व स्लीपर में वेटिंग है, जबकि रायपुर-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस एसी थर्ड में सीट उपलब्ध है। यहीं स्थिति अन्य ट्रेनों की भी है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की कमी के कारण रेलवे को कोच की संख्या कम करने का विचार करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *