
रायपुर । डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंदूक उठाकर जंगलों में भटकने का कोई अर्थ नहीं है। जिन्होंने बंदूक छोड़कर मुख्यधारा को अपनाया है, आज वे समाज में बड़े ओहदों पर हैं।
उन्होंने आगे कहा कि नक्सलवाद में कुछ भी सार्थक नहीं है। समाज और देश की प्रगति मुख्यधारा से जुड़कर ही संभव है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 25 साल में ही छत्तीसगढ़ के जवानों ने राष्ट्रपति का विश्वास जीता, जो बहुत बड़ा सम्मान का विषय है।
गृह मंत्री आगे कहा, छत्तीसगढ़ पुलिस समर्पण के साथ लोगों की सेवा कर रही है। वहीं नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। 31 मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ नक्सली मुक्त होगा।