छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने आईआईटी भिलाई में सांस्कृतिक भाषा और परंपरा केंद्र का उद्घाटन किया

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने सोमवार को दुर्ग जिले का दौरा किया और आईआईटी भिलाई में सांस्कृतिक भाषा और परंपरा केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र विविध भाषाओं, कल्चर, प्राचीन चीजों और उससे जुड़ी चीजों के अध्ययन के लिए समर्पित है।

राज्यपाल रामेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि यह केंद्र प्राचीन भाषाओं और परंपराओं के संरक्षण और अध्ययन का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ की विविध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने में मदद मिलेगी।

आईआईटी के डायरेक्टर राजीव प्रकाश ने कहा कि इस केंद्र के जरिए सेंट्रल लैंग्वेज, कल्चर और ट्रेडिशन को लेकर शोध शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 25 से ऊपर भाषाएं हैं और यहां कई प्राचीन उत्पाद और व्यंजन हैं, जिनको सहेजने और दुनिया तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विविध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को दुनिया तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

केंद्र के उद्घाटन के साथ ही दो विषयों पर अध्ययन को लेकर मदद मिली है। पहली वाटर पर इसको लेकर अहिरवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने मदद करने का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरा यहां के पुराने निर्माण पर। इस पर दुर्ग कलेक्टर ने मदद करने की बात कही है। इसके तहत दुर्ग और छत्तीसगढ़ के आसपास स्थित प्राचीन मंदिरों का भी अध्ययन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *