बीजापुर में नक्सली हमला, पुलिस कैंप पर फायरिंग, एक महिला की हत्या

बीजापुर । बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस कैंप पर हमला किया है। माओवादियों ने पुलिस कैंप पर फायरिंग की है, लेकिन जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद नक्सली भाग निकले।

इस बीच, लोदेड इलाके के मद्देड थाना क्षेत्र में माओवादियों ने एक महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले महिला का अपहरण किया था, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम को मौके के लिए रवाना किया है।

छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाकों में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जा रही है।¹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *