भिलाई में कार हादसा : 2 की मौत, 2 घायल

भिलाई । भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-1 में शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवती समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है¹।

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान मरोदा निवासी लुकेंद्र उइके और दीपिका कौर के रूप में हुई है। वहीं, परमवीर सिंह और पूनम कौर गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे हुआ। कार क्रमांक CG 07 AT 2620 सेंट्रल एवेन्यू रोड पर एक्यूपमेंट चौक की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही थी। कार लुकेंद्र चला रहा था। उसके बगल से एक युवक बैठा था। पीछे की सीट पर दीपिका और दूसरी महिला बैठी थी। इसी बीच कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर झाड़ियों में जा घुसी।

राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और डायल-112 को कॉल कर सूचना दी। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना भट्टी थाना क्षेत्र की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *