सूरजपुर में बड़ी ठगी: अशफाक उल्ला पर 200 करोड़ की ठगी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर । सूरजपुर में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी अशफाक उल्ला पर 200 करोड़ की ठगी करने का आरोप है। अशफाक उल्ला और उसके पिता को 29 नवंबर को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

आरोपी अशफाक उल्ला 6 दिनों से पुलिस रिमांड पर है। शिकायतकर्ताओं के शिकायत की जांच कर सूरजपुर पुलिस मामलों में अपराध दर्ज करेगी। अब तक 68 से अधिक शिकायतकर्ता थाने पहुंच चुके हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर आरोपी अशफाक उल्ला की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पुलिस द्वारा उसे VIP ट्रीटमेंट दिए जाने की तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है और लोगों में इसको लेकर काफी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *