
दुर्ग । दुर्ग रेंज के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशानुसार बैंक प्रबंधकों की पुलिस के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में साईबर क्राइम से पीड़ितों के एकाउण्ट को होल्ड, अनहोल्ड किए जाने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे साईबर क्राइम के अपराधों से पीड़ितों को अविलम्ब सहयोग प्रदान करें और उनके एकाउण्ट को होल्ड, अनहोल्ड करने की प्रक्रिया को सुगम बनाएं।

इसके अलावा, बैठक में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने, गार्ड रखने हेतु कराया गया अवगत। संदिग्ध एकाउण्ट नम्बरों की जानकारी पुलिस को देने के लिए भी निर्देश दिए गए।
बैंक प्रबंधकों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने बैंक के व्हाट्स अप ग्रुप के साथ संबंधित थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी को जोड़ें और संदिग्ध एकाउण्ट की जानकारी पुलिस को दें।
बैठक में श्री सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, श्री हरिश पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, श्री हेम प्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक, काईम, साईबर से श्री जावेद खान सहित 75 से अधिक बैंकों के प्रबंधक उपस्थित थे।