रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी पुणे, मुंबई, नासिक, दुर्ग, महासमुंद, बिलासपुर और रायपुर से गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने एवं ठगी की रकम होल्ड/जप्त करने के संबंध में निर्देश दिया गया है।

एक मामले में प्रार्थी अनिमेष तिवारी ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 99 लाख रुपए ठगी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी समीर थोरात को पुणे से गिरफ्तार किया गया है।¹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *