रायपुर के चार युवकों की सरगुजा में सड़क दुर्घटना में मौत

रायपुर । रायपुर के चंगोराभाठा के चार युवकों का आज महादेव घाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। ये युवक सरगुजा में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए थे। इस दौरान पूरा इलाका गमगीन रहा और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पूरे मोहल्ले वासी और कांग्रेस के नेता भी पहुंचे।

सरगुजा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने NH-130 पर कार सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें 4 दोस्तों की मौत हो गई। इनमें से एक रायपुर में जिम संचालक भी था। वहीं एक युवक गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के गुमगा का है।¹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *