दुर्ग पुलिस ने मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड रिसाली शाखा प्रबंधक लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार किया, अवैध सोना गिरवी रखने का आरोप

दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड रिसाली शाखा प्रबंधक लक्ष्मी यादव (30) को गिरफ्तार किया है। लक्ष्मी यादव पर आरोप है कि उन्होंने बिना रसीद और सत्यापन के अवैध सोना गिरवी रख लिया था। जब पुलिस ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा तो उन्होंने जवाब नहीं दिया।

इस मामले में नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि 4 अक्टूबर को हेमंत सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका रिसाली गांव में लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 13 से 17 मई 2024 के बीच वैशाली नगर निवासी विवेक शर्मा ने उनकी दुकान से लगभग 23 तोला सोना का जेवर लिया था। सोने की कुल कीमत 18 लाख 71 हजार 282 रुपए थी।

विवेक शर्मा ने हेमंत सोनी को 10 लाख रुपए का चेक दिया था, लेकिन जब वह चेक बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद हेमंत सोनी ने विवेक को फोन कर चेक बाउंस होने की शिकायत की, लेकिन उसने दूसरा चेक भरकर उसे दे दिया। जब हेमंत ने दूसरा चेक लगाया तो वह भी बाउंस हो गया।

पुलिस ने आरोपी विवेक शर्मा को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। विवेक शर्मा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने खरीदे गए सोने के जेवरात को मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड रिसाली में गिरवी रख दिया है।

पुलिस ने लक्ष्मी यादव को गिरवी रखे सोने को पेश करने के लिए कई बार नोटिस दिया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। ना ही उसने गिरवी रखे सोने को जब्ती बनाने के लिए पुलिस को दिया। इस तरह मैनेजर ने यह जानते हुए भी की वह सोना गैर कानूनी है उसने उसे पुलिस की कार्रवाई के लिए नहीं दिया।

पुलिस ने लक्ष्मी यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा। कई घंटे ब्रांच के सामने खड़ी रही पुलिस ने लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार करने के लिए कई घंटे तक ब्रांच के सामने खड़ी रही। बाद में जब लक्ष्मी यादव ब्रांच बंद होने के बाद निकली तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

रिमांड में लेकर पूछताछ जारी लक्ष्मी यादव ने गिरवी रखा हुआ सोना पुलिस की सुपुर्दगी में नहीं दिया है। उसने कहा कि वो सोने उनकी हायर ब्रांच में और हायर ब्रांच के मैनेजर ने अपने हायर ब्रांच में रखने की बात कही। इसलिए पुलिस ने लक्ष्मी यादव का पुलिस रिमांड लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *