सूरजपुर में सौतेली मां की हत्या

सूरजपुर । सूरजपुर में सौतेली मां की हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी सौतेली मां की फावड़े से हत्या कर दी है। घटना बिहारपुर थाना क्षेत्र के मोहरशोप गांव में हुई है।

युवक और उसकी सौतेली मां के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद आक्रोशित बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय आसपास के लोगों ने युवक को अपनी मां को मारने की कोशिश करते देखा था। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *