
भिलाई । भिलाई पुलिस ने श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्ग दर्शन में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित पंजाब रोडवेज, मनोज रोड लाईन्स, सीएमसी, एचटीसी कंपनी के यार्ड का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्टर से लगातार संपर्क कर अपराधिक घटनाओं की रोकथाम किये जाने हेतु सुझाव दिया जाकर ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों को चालकों द्वारा व्यवस्थित रूप से खड़ी किये जाने जिससे एक्सीडेंट जैसी दुर्घटना से बचा जा सके, औद्योगिक क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग किया गया जिससे लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे तथा क्षेत्र में असमाजिक तत्व और बाहर से आये लोगों के उपर भी नजर रखी जा रही है।
इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हरीश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी एवं थाना प्रभारी पुरानी भिलाई, खुर्सीपार, जामुल, कुम्हारी सहित पुलिस पेट्रोलिंग स्टाफ तथा रक्षित केन्द्र से आये पुलिस बल के द्वारा चार टीम बनाकर औचक निरीक्षण किया गया।
