बिलासपुर में एसपी की सख्ती: कोटा और मस्तूरी टीआई को लाइन अटैच, अवैध गतिविधियों और लापरवाही के आरोप

बिलासपुर । बिलासपुर में एसपी रजनेश सिंह ने कोटा और मस्तूरी थानेदारों को लाइन अटैच कर दिया है, जिन पर अवैध गतिविधियों और लापरवाही के आरोप हैं। कोटा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और अन्य गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जबकि मस्तूरी में एक ही केस में दो एफआईआर दर्ज की गईं।

कोटा थाने का प्रभार अब प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहुजा को दिया गया है, जबकि मस्तूरी में निरीक्षक सईद अख्तर को पदस्थ किया गया है। कोटा टीआई उमेश साहू और मस्तूरी टीआई अवनीश पासवान को लाइन अटैच किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *