
गरियाबंद । गरियाबंद के डोहेल ग्राम के पास नेशनल हाइवे 130 सी पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भवनों मांझी (35) और दुलार मांझी (50) आपस में ममेरे भाई थे, जो निजी काम से मुड़ागांव से देवभोग की ओर जा रहे थे।
बोलेरो खोखमा ग्राम की थी, जो सराईपानी से मरीज को लेकर वापस लौट रही थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।