आगरा में वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट समेत 2 लोगों ने खेत में कूदकर जान बचाई

आगरा । आगरा के कागारौल के सोनिगा गांव के पास वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। विमान खाली खेतों में गिरा और जमीन पर गिरते ही भयंकर आग लग गई। घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पायलट समेत 2 लोगों ने खेत में कूदकर जान बचाई। विमान पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरकर आगरा जा रहा था। दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *