छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला सम्मान: केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से 181 अधिकारी और जवान सम्मानित

रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की है, जिसमें इस बार सबसे अधिक पदक छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिलेगा। कुल 181 अधिकारी और जवान इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होंगे, जिनमें एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी विजय पांडे, एसपी आई के एलेसेला समेत निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, हवलदार और आरक्षक शामिल हैं।

यह सम्मान इन अधिकारियों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और नक्सलवाद के खिलाफ उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए दिया जा रहा है। आईजी अमरेश मिश्रा और सब इंस्पेक्टर अजय सिन्हा को भी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *