रायपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड: केंद्रीय जेल के बाहर आदतन अपराधी साहिल खान पर हमला, अज्ञात लोगों ने की फायरिंग

रायपुर । रायपुर के केंद्रीय जेल के बाहर दिनदहाड़े गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात लोगों ने आदतन अपराधी साहिल खान पर हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया। घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, साहिल खान नाम के युवक पर गोलियां चलाई गईं। वह आदतन बदमाश है। घायल को इलाज के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एडिशनल एसपी लखन पटेल गंज पुलिस के दल बल के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस को भी घटना की जानकारी मीडिया और न्यूज चैनलों से मिली।

पुलिस जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस फायरिंग में जेल परिसर और मुख्य द्वार पर तैनात किए जाने वाले जेल प्रहरियों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि सेंट्रल जेल में कोयला, शराब, कस्टम मिलिंग, महादेव सट्टा और खनिज घोटाले के तीन दर्जन से अधिक हाई प्रोफाइल के आरोपी सजा याफ्ता हैं। इनमें से कुछ को हाल में प्रदेश के अन्य जेलों में शिफ्ट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *