छत्तीसगढ़ में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन और शिलान्यास किया

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में मनियारी नदी पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन और शिलान्यास उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के 11 गांवों को राहत मिलेगी और वहां के रहवासी बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे।

इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम कारीडोंगरी में पांच करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। पुल की लंबाई 120 मीटर होगी और इसके निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को पुल के निर्माण में पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *