महिला के इंकार पर पति ने किया हमला, बेटी भी घायल

कोरबा । एक दिल दहला देने वाली घटना में एक महिला और उसकी बेटी को उसके पति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना तब हुई जब पति ने शराब के नशे में शारीरिक संबंध बनाने की जिद की और महिला ने इंकार कर दिया।

महिला अपने तीन बच्चों के साथ अलग रह रही थी, जिसके कारण पति का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद महिला और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजेश कुशवाहा ने अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने इंकार कर दिया। इस पर राजेश ने गुस्से में आकर महिला और उसकी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 396, 351, 115, 326 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *