बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, दो की मौत

बिलासपुर । बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सामने से आ रही ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान अशोक साहू और निजाम अंसारी के रूप में हुई है.

पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है. यह हादसा सड़क सुरक्षा की महत्ता को एक बार फिर से उजागर करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *