सक्ती में स्कूल बस हादसा: ड्राइवर की लापरवाही से नहर में पलटी बस, 18 बच्चे सवार थे

सक्ती । सक्ती के हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ड्राइवर की लापरवाही से स्कूल बस नहर में पलट गई. इस बस में करीब 18 बच्चे सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

हैपी पब्लिक स्कूल के बच्चे स्कूल बस में सवार थे, जब ड्राइवर ने शॉर्ट कर्ट लेते हुए नदी में बने एनीकट से गाड़ी ले जाने की कोशिश की. इस दौरान ड्राइवर की लापरवाही से बस नहर में जा गिरी.

आस-पास नहा रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया. एक बच्चे को थोड़ी चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

पुलिस ने मामले में ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. यह हादसा सड़क सुरक्षा की महत्ता को एक बार फिर से उजागर करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *