
अंकिता । रिसाली स्थित लक्ष्मी नगर ग्रीन सीटी में नवरात्रि के उपलक्ष्य में गरबा आयोजन किया गया, जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों में सजी युवतियों ने भक्तिमय संगीत के बीच डांडिया और गरबा किया। इस आयोजन में हजारों दर्शक मौजूद थे, जो इस भक्तिमय नृत्य से मंत्रमुग्ध हो गए।

मां की आरती के बाद नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने अपनी पूरी श्रद्धा से हिस्सा लिया। नवरात्रि के दौरान डांडिया और गरबा का विशेष महत्व होता है। यह परंपरा उत्तर भारत सहित देश के अलग-अलग क्षेत्रों में भी लोकप्रिय हो रही है।
यहां 7 सालों से गरबा का आयोजन किया जाता है, जिसमें नवरात्रि के पहले 10 दिन तक गरबा तथा डांडिया की प्रैक्टिस भी कराई जाती है, जो निशुल्क है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को इस परंपरा से जोड़ना है।
आयोजन के आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन हर साल की तरह इस साल भी बहुत ही उत्साह और भक्ति के साथ किया गया। लोगों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी श्रद्धा को प्रकट किया।