दुर्ग में छात्र की आत्महत्या, सरकारी नौकरी की वैकेंसी न निकलने से था परेशान

दुर्ग। दुर्ग के एक छात्र ने सरकारी नौकरी की वैकेंसी न निकलने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

मामला दयालबंद, नारियल कोठी का है, जहां 30 वर्षीय राजकुमार साहू पिछले चार साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजकुमार कई दिनों से वैकेंसी न निकलने और परीक्षाओं में असफल होने से परेशान था। उसके दोस्तों ने बताया कि वह लगातार मेहनत कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिलने से वह निराश हो गया था।

कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इसकी वजह का पता लगा लिया जाएगा।

इस घटना से छात्र समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने राजकुमार की मौत पर शोक जताया है और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

यह घटना एक बार फिर से छात्रों पर बढ़ते दबाव और सरकारी नौकरी की वैकेंसी न निकलने की समस्या को उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *