
दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। पत्नी का पैर टूट गया, जबकि पति को भी गंभीर चोटें आईं। यह हादसा शुक्रवार दोपहर 3.15 बजे हुआ।
ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिससे चालक अपना संतुलन खो बैठा और बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक पेड़ को तोड़ते हुए सड़क किनारे घुस गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि घटना में पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आईं। पत्नी का पैर टूट गया है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 को फोन किया और पुलिस की गाड़ी आई, जिसने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में घायल हुए योगेश कुरें (34) और उनकी पत्नी दौवना बाई कुरें (26) कंदई के निवासी हैं। वे बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, जब ट्रक की टक्कर से वे सड़क से दूर जा गिए। दोनों को गंभीर चोटें आईं और पत्नी का पैर टूट गया।

ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में ट्रक को खेत की तरफ मोड़ दिया, जिससे ट्रक एक बड़े पेड़ से टकराते हुए खेत में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि पड़ा सा पेड़ टूट कर ट्रक पर जा गिरा।
इससे पहले अमलेश्वर थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। बीती देर रात रायपुर पाटन मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उसके पीछे आ रही बाइक सवार तीन लोग ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराए। इसमें बाइक चला रहे सकरा निवासी राजकुमार बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे बैठे गोविंदा डहरिया और सूरज बघेल उर्फ चुकी बघेल को गंभीर चोटें आई हैं। इनका रायपुर में इलाज चल रहा है।