
विस्तार
भिलाई: पत्नी की पति से मारपीट तंग आकर पति ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पति का पुलिस से कहना था कि उसकी पत्नी हमेशा उससे झगड़ा करती रहती है। उसे गंदी-गंदी गालियां देती है। हद तो तब हो गई, जब बिना किसी बात पर उसका सिर फोड़ दिया। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी भानुप्रिया तिवारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2) । के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस ने बताया कि शांति नगर भिलाई-3 निवासी प्रेम प्रकाश मिश्रा (38 वर्ष) ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में आवेदन दिया। उसका कहना है कि गुरुवार दोपहर जब वह बच्चों को लेकर अपने माता-पिता से मिलने जाने की बात कर रहा था, तभी उसकी पत्नी भानुप्रिया ने झगड़ा शुरू कर दिया। उन्हें रोकते हुए जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर घर के मग्गे से उसे मारने लगी। इसके बाद घर में रखा ताला उठाकर उसके सिर पर मार दिया, जिससे खून निकलने लगा। इसके अलावा अपने भाइयों की धमकी देती है। प्रेमप्रकाश ने बताया कि भानुप्रिया के भाई अपराधी प्रवृत्ति के हैं. उनके खिलाफ पुरानी भिलाई थाना में अपराध दर्ज हैं।