छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: लेखापाल और पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

रायपुर । छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दबिश देकर घूसखोर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत में लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा को रिश्वत लेते पकड़ा गया, जबकि अंबिकापुर में हल्का नंबर 31 भिट्टी के पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडे को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

मनेंद्रगढ़ में एसीबी ने सरपंच और सप्लायर की शिकायत पर कार्रवाई की। लेखापाल के चेम्बर में पूछताछ की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अंबिकापुर में पटवारी जमीन के एक प्रकरण में 5 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। प्रार्थी ने पटवारी के खिलाफ जाल बिछाया और एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *