प्रदेश मे बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने कांग्रेस कमेटी ने 21 सितम्बर को सुबह 11 से 3 बजे तक छत्तीसगढ़ बंद का किया आह्वान

भिलाई: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य में कानून व्यवस्था को सुधार किए जाने ,बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने तथा कर्वधा मे हुई पुलिस प्रताड़ना में हुई मौत के दोषियों पर कार्यवाही कर न्याय की मांग को लेकर 21 सितम्बर 2024 को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ बंद करने आह्वान किया गया है।कांग्रेस के पूर्व महा सचिव रहे अरुण सिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया की कल 21सितम्बर को प्रातः 11बजे से बंद का समर्थन करने चंदूलाल चंद्राकर घड़ी चौक में सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम हेतु एकत्रित होकर भिलाई में शांति प्रिय ढंग से बंद हेतु समर्थन मांगने भिलाई क्षेत्र में निवेदन करेंगे।ये एक संवेदनशील विषय है सभी कांग्रेसजन व आम नागरिक अधिक से आधीक संख्या में जरूर उपस्थित होकर एक ज़िम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *