कबीरधाम में रानीदहरा जलप्रपात में युवक की डूबने से मौत

सतेन्द्र बडघरे। कबीरधाम । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक में स्थित रानीदहरा जलप्रपात में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक अलफाज अंसारी, नागपुर (महाराष्ट्र) का रहने वाला था, जो अपने साथियों के साथ यहां घूमने आया था।

बोड़ला थाना से मिली जानकारी के अनुसार, अलफाज एपीएल अपोलो बिल्डिंग प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में पीपीसी इंजीनियर था। घटना दोपहर तीन बजे की है, जब वह अपने 19 साथियों के साथ जलप्रपात में नहा रहा था। रानीदहरा जलप्रपात पर्यटन विकास समिति के सदस्यों ने शव को शाम को निकलवाया।

इस मामले में बोड़ला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शव को पीएम के लिए बोड़ला के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। यह जलप्रपात पहले भी विवाद में रहा है, जहां बीते माह डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे तुषार साहू की मौत हुई थी। अब तक इस जलप्रपात में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *