गोकुल नगर में मवेशियों की तस्करी करने वाला पकड़ाया, 5 भैंसों को ले रहा था कत्लखाने

भिलाई.
पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को पुलिस ने गोकुल नगर से मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर कत्लखाने ले जाने की तैयारी कर रहे आरोपी को पकड़ा है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5 भैंस बरामद की है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गाड़ी (सीजी07 सीएन 2670) मवेशियों को भरकर कत्लखाने ले जाने के लिए गोकुल नगर कुरुद बस्ती की ओर जा रही है। इस पर तुरंत एक टीम को मौके पर रवाना किया गया, जहां मुन्ना कुरैशी खटाल के सामने घेराबंदी कर मुखबिर के बताए वाहन को पकड़ लिया। गाड़ी 5 भैंसों को बिना चारा पानी के ठूस-ठूस कर भरा पाया गया। चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद इंतिजार (33वर्ष) निवासी जिला मुजफ्फर नगर (यूपी) और वर्तमान निवासी इसरार डेयरी गोकुल नगर होना बताया। साथ ही इन भैंसों को वाहन से कत्ल खाना लेकर लेना बताया। इस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *