नशेड़ी को आहाता में काम करने वाले लड़के का फोड़ दिया सिर, घर जाने की दी थी सलाह


गोविंदा चौहान । भिलाई । नशेड़ी ने आहता कर्मचारी के सिर पर टाइल्स मार दी। आरोपी नशे में धुत होकर आहता में गिर पड़ा था। इस पर कर्मचारी ने उसे उठाकर घर जाने की सलाह दे दी। इस पर तैश में आकर आरोपी ने कर्मचारी पर हलमा कर दिया।
नेवई पुलिस ने बताया कि शुभम शर्मा (28वर्ष) निवासी टंकी मरोदा शराब दुकान के पास आहता में काम करता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 सितंबर की शाम 6 बजे नारायण प्रसाद बघेल आहता दुकान के सामने शराब के नशे में सोया था। उसके मुंह से झाग आ रहा था। शुभम ने उसे उठाया और पानी पिलाने के बाद सलाह दी कि नशा ज्यादा हो गया है। वह अपने घर चले जाए। इतना सुनते ही नारायण प्रसाद बघेल उसे गाली देने लगा। शुभम ने जब मना किया तो जान से मार दूंगा कहते हुए नारायण ने पार्किंग टाइल्स उठा शुभम के सिर पर मार दिया। लहुलुहान शुभम को कंपनी एवं शराब दुकान के गार्ड ने बीच-बचाव कर अस्पताल पहुंचाया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 115, 296 तथा 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *