
भिलाई.
दुर्ग पुलिस ने शिवनाथ नदी समेत तालाबों मे मूर्ति विसर्जन के लिये जाने वाले वाहनों के रूट चार्ट और गाइड लाइन जारी की है. मूर्ति विसर्जन के लिए समितियों को आज और कल की ही अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा रैली निकालकर और डीज बजाकर विसर्जन करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. वाहन में डीजे बजाते पाए जाने पर वाहन एवं डीजे दोनों जप्त कर उचित वैधानिक करवाई की जाएगी। डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने बताया कि किसी प्रकार की समस्या या सुझाव हेतु दुर्ग पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 9479192099 एवं 112 पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगा। इधर बीती रात आदेश पालन नहीं करने पर कोतवाली पुलिस ने दो डीजे संचालकों के वाहन में लगे डीजे को जप्त कर लिया. साथ ही शांति समिति की बैठक कर सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.
टाउनशिप की समितियों के लिए रूट :-
- सेंट्रल एवेन्यू मार्ग से सेक्टर 9 चौक से एमडी बंगला चौक से जेल तिराहा से महाराजा चौक से पोटिया चौक से पुलगांव चौक से शिवनाथ विसर्जन स्थल।
पुलिस इन गाइडलाइन का करना होगा पालन
- पुलगांव चौक से आगे केवल मूर्ति वाले वाहनों का प्रवेश की अनुमति रहेगी।
- समिति के सदस्य शराब के नशे में पाए जाने पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- शिवनाथ नदी विसर्जन स्थल पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा
- विसर्जन के दौरान छोटे बच्चों को लेकर न जाए।
- सभी विसर्जन स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति रहेगी।