
किशनगंज । किशनगंज जिले में एक ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना तेघरिया रेलवे गुमटी के पास हुई, जहां राधिकापुर सिलीगुड़ी डीएमयू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगी।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ट्रेन के ड्राइवर ने समय पर ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा टल दिया। घटना के बाद रेलवे अधिकारी और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।
ट्रेन किशनगंज रेलवे स्टेशन से साढ़े बारह बजे खुली थी और तेघरिया रेलवे गुमटी के पास पहुंचते ही इंजन में आग लग गई। ट्रेन में सवार यात्रियों को जब आग लगने की जानकारी मिली तो वे घबरा गए, लेकिन ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ से काम लिया और ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
इससे पहले, गया-कोडरमा रेलखंड पर एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई थी, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने के बाद उसका अगला हिस्सा कुछ दूर आगे निकल गया था, जबकि पिछला हिस्सा पहाड़पुर स्टेशन पर ही थमा रहा।