शहर के 125 गुंडे बदमाशों की हुई परेड, अपराधिक घटनाओं से दूर रहने की मिली चेतावनी


गोविंदा चौहान । भिलाई.
आगामी त्यौहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने, गुण्डे बदमाशों पर पर्याप्त नियंत्रण बनाये रखने एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन में दुर्ग-भिलाई शहर के निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों को पुलिस कण्ट्रोल रूम में परेड़ कराई गई। इस दौरान 125 से ज्यादा गुण्डा एवं निगरानी बदमाश उपस्थित थे ।
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि उपस्थित निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों को सख्त निर्देश दिये गये कि किसी भी स्थिति में भविष्य में अपराधिक घटनाएं घटित न करें, शिकायतों से दूर रहे, अपने आचरण पर पर्याप्त सुधार लाए । इसके उपरांत भी यदि किसी भी निगरानी एवं गुण्डा बदमाश के विरूद्ध कोई भी शिकायत या अपराध की जानकारी प्राप्त होती है, तो उसके विरूद्ध नये कानूनों के तहत विभिन्न धाराओं में ठोस कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उपस्थित बदमाशों व्दारा अपराध से दूर रहने हेतु आश्वस्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *