
विस्तार:
दुर्ग । दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का दुर्ग आगमन हो गया है। यह ट्रेन 15 सितंबर से शुरू होगी और पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रात करीब 1 बजे पहुंची।
इस ट्रेन के संचालन की मांग आंध्र समाज के लोग कई दिनों से कर रहे थे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो को पत्र लिखकर इसे शुरू करने की मांग की थी।
ट्रेन के संचालन की घोषणा के बाद यात्रियों में उत्साह है। हालांकि रेलवे की तरफ से इस ट्रेन के संचालन का ऑफिशियली समय सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसे उम्मीद है कि ये ट्रेन सुबह दुर्ग से चलेगी। अब यात्रियों को दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय और इसके टिकट फेयर के सामने आने का इंतेजार है।