युवती की हत्या कर तालाब में फेंका गया शव, गांव में सनसनी फैली

विस्तार:

जशपुर। बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम सुलेसा में एक युवती की तालाब में लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात ग्रामीण गणेश विसर्जन के लिए उसी तालाब में गए थे, जहां गुरुवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवती की लाश तैरती हुई मिली। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले मृतिका के साथ गांव के ही 7 लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया था, जिसमें सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और सभी जेल में बंद हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की मौत के पीछे क्या कारण है, लेकिन हत्या की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *