नक्सलियों का उत्पात: बीजापुर में 2 ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया, जनअदालत में सुनाई गई मौत की सजा

विस्तार:

बीजापुर । बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपने आतंक का प्रदर्शन किया है। नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दोनों ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया।

मामला भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके का है, जहां नक्सलियों ने दो दिन पहले एक छात्र समेत तीन ग्रामीणों के लिए जनअदालत लगाई थी। जनअदालत में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा को पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर फांसी की सजा सुनाई। इसके बाद दोनों ग्रामीणों की हत्या कर दी गई।

नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने दोनों ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने कहा कि दोनों ग्रामीण पुलिस के मुखबिर थे और उन्होंने कई नक्सलियों की गिरफ्तारी में मदद की थी।

वहीं जनअदालत से मिरतूर छात्रावास में अध्यनरत छात्र पोडियम हिड़मा को रिहा कर दिया गया है। नक्सलियों ने कहा कि छात्र को पुलिस मुखबिरी के आरोप में गलत तरीके से फंसाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *